फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   notice of action of goonda act to son of farmer leader

किसान नेता के पुत्र को गुंडा एक्ट की कार्रवाई का नोटिस

Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
notice of action of goonda act to son of farmer leader
कासगंज। भाकियू स्वराज के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के पुत्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई का नोटिस जिला प्रशासन ने भेजा है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से कारण बताओ नोटिस मिलने पर किसान यूनियन में आक्रोश है। किसान नेता का आरोप है कि उनका पुत्र तीन साल से तेलंगाना में पढ़ाई कर रहा है। राजनैतिक दबाव में गुंडा एक्ट की कार्रवाई फर्जी तरीके से प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय न्यायालय से गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम की कार्रवाई का नोटिस किसान नेता को मिला है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि एसपी ने गुंडा एक्ट की संस्तुति की है। आपराधिक इतिहास का भी विवरण दिया है। 19 जनवरी को 10:30 बजे जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। नोटिस मिलने पर किसान यूनियन में आक्रोश है। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा है कि उनका पुत्र तीन साल से तेलंगाना में पढ़ाई कर रहा है। वह गांव में ही नहीं है। फिर राजनैतिक दबाव में गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। उन्होंने कहा है कि यह एक सोची समझी साजिश है। किसान यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed