{"_id":"6908d35d7dacd898de09d2b0","slug":"notice-issued-to-59-secretaries-on-slow-pace-of-toilet-repair-etah-news-c-163-1-eta1002-141420-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शौचालय मरम्मत की सुस्त रफ्तार पर 59 सचिवों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शौचालय मरम्मत की सुस्त रफ्तार पर 59 सचिवों को नोटिस जारी
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2.0 के तहत घरेलू शौचालयों की मरम्मत में सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने 59 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए।
डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि जिले की 569 ग्राम पंचायतों में कुल 94 हजार घरेलू शौचालयों की मरम्मत कराई जानी है। समीक्षा में सामने आया कि अब तक मात्र 45 हजार शौचालयों की ही मरम्मत हो सकी है। 49 हजार शौचालय अब भी खराब हालात में हैं। सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में निर्धारित समय में शौचालयों की मरम्मत का काम पूरा करवाएं। समयबद्ध कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्धारित समय सीमा में काम पूरा न होने पर संबंधित सचिवों के विरुद्ध निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।