फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notebandः The prolongation plenty, yet the relief

नोटबंदीः खूब दी मोहलत, फिर भी राहत दूर

Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Notebandः The prolongation plenty, yet the relief
नोटबंदी : बैंकों में खत्म नहीं हो रही कतार - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी के 50 दिन:
विज्ञापन

खूब दी मोहलत, फिर भी राहत दूर
नकदी नहीं आने से बढ़ती जा रही लोगों की दिक्कत
जिले की बैंकों के बाहर लग रही लोगों की कतारें
- 815 करोड़ रुपये जमा हो पाए जिले की बैंकों में
- 600 करोड़ की नई करेंसी बैंकों को मिली
- 200 करोड़ की पुरानी करेंसी बैंकों पर
- 200 करोड़ की करेंसी प्राइवेट बैंकों ने चेस्ट से मंगाई
- 100 करोड़ की करेंसी आसपास के जिलों से मंगाई
- 12 लाख खाताधारक है पूरे जिले में
- 142 बैंक शाखाएं है पूरे जिले में
10 फीसदी एटीएम ही कर सके नकदी निकासी
 केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को शुक्रवार को 50 दिन पूरे हो रहे हैं, लेकिन लोगों के हाथ अब तक खाली हैं। 50 दिन बाद भी हालात में सुधार नहीं है। हालांकि बैंकों के बाहर कतारें छोटी हुई हैं, लेकिन इसका कारण नकदी संकट है। वहीं जिले में अब तक महज 10 फीसदी एटीएम ही चालू हो सके हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ नवंबर को 500 और एक हजार के नोट बंद करते समय जनता से 50 दिन का वक्त मांगा था। इस दौरान 30 दिसंबर तक पुराने नोटों को बदलने की समय सीमा तय की गई थी। लोगों ने भी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए बैंक में लाइन में लगकर अपने पुराने नोट जमा किए, लेकिन नकदी निकासी नहीं हो पाने से हाथ खाली रह गए। बैंकों को पर्याप्त करेंसी नहीं मिल पाने से नकदी संकट बना रहा। बीच-बीच में कभी दो हजार, कभी चार हजार रुपये बैंकों ने बांटकर लोगों को राहत देने की कवायद की, लेकिन वो भी कारगर साबित नहीं हो सकी। ऐसे में 50 दिन पूरे होने के बाद भी बैंकों के बाहर कतार लगने का सिलसिला थमा नहीं है। तब्दीली बस इतनी है कि बैंकों के बाहर लाइनें छोटी जरूर हुई हैं, लेकिन राहत अब भी दूर है।
विज्ञापन



लीड बैंक की मानें तो जिले की 142 बैंक शाखाओं, निजी बैंक और डाकघर में अभी तक तक 815 करोड़ रुपये के पुराने 500 और 1000 रुपये के बदले गए और खातों में जमा कराए गए हैं। जबकि बैंकों में अभी भी पुराने नोट की गिनती जारी है। वहीं नोटबंदी के बाद से जिले की बैंकों को आरबीआई से करीब 600 करोड़ से अधिक नई करेंसी मिली है और 200 करोड़ के करीब बैंकों के पास नोटबंदी से पहले के 100, 50, 20, 10 रुपये के नोट और 10 रुपये के सिक्के थे। कैश कम होने पर सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने आसपास जिलों के शाखाओं और करेंसी चेस्ट से करीब 200 करोड़ रुपये मंगाकर वितरित किए। लीड बैंक की माने तो जिले के बड़े व्यापारियों, कारोबारियों, ग्राहकों ने बैंक शाखाओं में करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक नए नोट और पुराने छोटे नोट जमा कराए हैं, लेकिन नकदी संकट अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम नहीं दे सके राहत
नोटबंदी के बाद सरकार ने एटीएम से धन निकासी की सीमा दो हजार रुपये तय कर दी, लेकिन एटीएम नए नोटों के हिसाब से अपडेट नहीं हो सके। जिले के 100 एटीएम को अपडेट कराया गया, लेकिन नकदी संकट के चलते एटीएम से नकदी की निकासी नहीं हो सकी। ऐसे में एटीएम के बाहर लाइनें लगती नजर आईं। जिले में अब भी महज 10 फीसदी एटीएम से धन निकासी हो पाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed