फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not a district hospital, now say a medical college, sir

जिला अस्पताल नहीं...अब मेडिकल कॉलेज कहिए जनाब

Fri, 13 Aug 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Not a district hospital, now say a medical college, sir
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगा मेडिकल कॉलेज का बोर्ड। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जी हां, अब इसे जिला अस्पताल नहीं, मेडिकल कॉलेज कहिए जनाब। स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़े और हांफते हुआ जिला अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मेडिकल कॉलेज की शक्ल दी जा रही है। आधारभूत ढांचे से लेकर मानव संसाधन तक में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है। कई जगह मेडिकल कॉलेज का नाम लिखवाया गया है। मुख्य द्वार पर भी मेडिकल कॉलेज का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। वहीं अन्य व्यवस्थाओं को बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया है। इसके साथ ही व्यवस्थाएं भी बदलने लगी हैं। यहां ब्लड बैंक के पास की बिल्डिंग में 10 बेड का आईसीयू वार्ड बना दिया गया है। साथ ही नेत्र रोग विभाग के लिए 10 बेड अलग से सुरक्षित किए गए हैं। जबकि तीन बेड ब्लड बैंक में डाले गए हैं। इतना ही नहीं आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन डालकर सप्लाई दी गई है। जबकि वार्ड के बाहर मेडिकल कॉलेज का नाम पेंट कराया गया है।
विज्ञापन

बेड पर डलवाई जा रही संख्या
वार्डों में मरीजों के लिए पड़े बेडों पर उनकी संख्या डलवाई जा रही है। वहीं खिड़कियों में पर्दे लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद वार्ड बदले-बदले नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed