{"_id":"61eee01104dead72250f1d5b","slug":"nomination-from-today-the-collectorate-will-remain-tightly-guarded-etah-news-agr5222318117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, कलक्ट्रेट में रहेगा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, कलक्ट्रेट में रहेगा कड़ा पहरा
विज्ञापन
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर के अंदर कराई गई बैरीकेडिंग ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। विस चुनाव के लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजे से इच्छुक दावेदार पर्चा भरकर जमा कर सकेंगे। सुरक्षा और कोविड नियमों के लिहाज से परिसर में कड़ा पहरा रहेगा। सोमवार को यहां पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। कलक्ट्रेट आने वाले सभी रास्तों और अन्य स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई। जबकि नामांकन स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर लोहे की जालियां लगाकर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में आम लोगों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।
एटा में तीसरे चरण में चुनाव कराया जा रहा है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कलक्ट्रेट में 1 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। चारों विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। वाहन धरना स्थल पर रुकवाए जाएंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय सभी को मान्य होगा।
यदि कोई प्रत्याशी नामांकन करने के बाद सुरक्षा लेने से मना करता है तो उससे लिखित में लिया जाएगा। नामांकन के समय जुलूस की अनुमति नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय कक्षों में सुबह 11 से 3 बजे तक चलेगी। किसी भी शस्त्रधारक या सुरक्षाकर्मी को नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।