फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nodel officer

सर्जिकल वार्ड में मरीजों के बेड पास-पास देख जताई नाराजगी

Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
nodel officer
एटा। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अलीगंज के नावर गांव में बने हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करने जा पहुंचे। उन्होंने हॉटस्पॉट एरिया के ग्रामीणों से बात कर शासन द्वारा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सर्जिकल वार्ड में मरीजों के बेड पास-पास देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बेड़ों के बीच दूरी बनाने की बात कही।
विज्ञापन

गांव नावर पहुंचे नोडल अधिकारी ने हॉटस्पॉट एरिया के लोगों से बात की। राशन, सब्जी, दूध, दवा आदि के बारे में पूछा। उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाने को कहा। इसके बाद वह अलीगंज सीएचसी पर पहुंचे जहां उन्हें जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। उन्होंने मौजूद चिकित्सा कर्मियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। यहां से वह जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जहां आइसोलेशन वार्ड के बारे में मौजूद चिकित्साकर्मियों से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि वार्ड 10 बेड का बना था, मरीज बढ़ने पर दो बेड और बढ़ा दिए गए। उन्होंने सर्जिकल वार्ड में मरीजों के साथ तीमारदारों की भीड़ देखी तो नाराजगी जताई। कहा कि एक मरीज के साथ एक तीमारदार रहना चाहिए। इमरजेंसी पर पहुंचकर गेट पर ही लगे फ़्लू कार्नर को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं। उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र में अलीगंज के एसडीएम की ओर से लोगों को हर सुविधा दी जा रही है।
-राजेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed