फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No water and toilets in SNCU, attendants are upset

Etah News: एसएनसीयू में पानी न शौचालय, तीमारदार परेशान

Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
No water and toilets in SNCU, attendants are upset
एसएनसीयू वार्ड के बाहर एक बेड पर बच्चों के साथ तीन तीमारदार और कोने में टूटा हुआ बेड।  - फोटो : एसएनसीयू वार्ड के बाहर एक बेड पर बच्चों के साथ तीन तीमारदार और कोने में टूटा हुआ बेड।
एटा। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की देखरेख में संचालित हो रहे सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की स्थिति बेहद खराब है। यहां बच्चोें के साथ आने वाले तीमारदारों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय है। यहां रुकने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएनसीयू में बीमार नवजात शिशुओं का उपचार किया जाता है। बच्चे के साथ आने वाले अभिभावक को यहां रुकने पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां 10 बेड पड़े हुए हैं, जिनमें से 4 टूटे हुए हैं। किसी भी बेड पर साफ गद्दा या चादर तक नहीं बिछाई जाती।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पंखे भी खराब पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं गर्मी के मौसम में सबसे अधिक आवश्यकता पीने के पानी की होती है, लेकिन यहां पेयजल के लिए किसी प्रकार की कोई नहीं है। बच्चों का उपचार होने के कारण अधिकांश महिलाएं यहां रुकती हैं, लेकिन शौचालयों में ताले पड़े हुए हैं। जिसके चलते यह लोग 3 मंजिल नीचे उतरकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शौच क्रिया के लिए जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तो यहां साफ-सफाई है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। इसके कारण रात के समय रुकने पर काफी दिक्कत होती है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -कुसुम देवी, पुरा
हर ओर से बदबू आती है। गर्मी का मौसम है और एक मात्र पंखा चल रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। कर्मचारी सभी को खाना भी देकर नहीं जाता। -शिवम कुमार, आनंदपुरी

वर्जन-
इस प्रकार की समस्या संज्ञान में नहीं है, दिखवाकर जल्द ही परेशानी का निस्तारण कराया जाएगा। जिससे कि वहां आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। -डॉ. एस चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed