फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   niyamit yog se door hoga motaapa: jesee chaturvedee

नियमित योग से दूर होगा मोटापा: जेसी चतुर्वेदी

Mon, 23 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 23 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
niyamit yog se door hoga motaapa: jesee chaturvedee
मोटापा प्रबंधन शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शरीर ईश्वर द्वारा दिया गया एक वाहन है, जिस पर हम लंबी सवारी तब ही कर सकते हैं, जब इसकी समय-समय पर रिपयेरिंग हो। बिना चले खड़े वाहन में जिस प्रकार जंग लग जाता है, उसी प्रकार शरीर में भी बिना मेहनत के जंग लग जाती है। दैनिक योग क्रियाओं के माध्यम से हम शरीर के असाध्य रोगों को भी दूर कर सकते हैं। यह बात पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी जेसी चतुर्वेदी ने गंगा देवी धर्मशाला में आयोजित मोटापा प्रबंधन शिविर में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग से मोटापा दूर किया जा सकता है। शिविर में तीसरेे दिन सैकड़ों की संख्या में लोग मोटापा कम करने पहुंचे। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को बीस आसन, प्राणायाम, त्रिकोणासन, कोणासन, पाद हस्तासन एवं ताड़ासन और चक्की चलाने का अभ्यास कराया। इसके अलावा मकरासन, उत्तानपादासन, पाद वृत्तासन, भुंजगासन कराया। प्रभु पार्क में नियमित रूप से शिविर में पहुंचने वाले सुरेश चंद्र गुप्ता और शशि गुप्ता ने दो माह में 25 किलो तक वजन कम किया। उन्होंने अपने अनुभव लोगों से शेयर किए। इस मौके पर जयप्रकाश अग्रवाल, राकेश शर्मा, विकास साहू, विकास अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सपना यादव, सुमन गुप्ता, शशि गुप्ता, सुनीता राजपूत, नीतू माहेश्वरी, विनय राज पन्नू, राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed