फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nishktjnon commotion on the highway, jam

निशक्तजनों का हाइवे पर हंगामा, जाम

Thu, 02 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 02 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nishktjnon commotion on the highway, jam
निशक्तजनों का हाइवे पर हंगामा, जाम - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक न बैठने पर पर गुरुवार को निशक्तजनों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित निशक्तजनों ने लामबंद होकर हाइवे पर जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सीएमओ कार्यालय में विकलांग प्रमाणपत्र जारी करने से पहले चिकित्सक अपनी रिपोर्ट देते हैं। विकलांग प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे विकलांगों को चिकित्सक अपनी सीट पर बैठे नहीं मिले। काफी देर बाद भी चिकित्सक के न पहुंचने पर विकलांगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया और बसों के आगे बैठ गए। इस दौरान रोडवेज कर्मी से विकलांगों की कहासुनी भी हो गई। जाम की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विकलांगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। विकलांगों का कहना था कि गर्मी में काफी देर से वह कार्यालय पर बैठे हैं मगर चिकित्सक अपनी सीट पर ही नहीं थे। थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ देर के लिए जाम लगाया था, जो बाद में खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed