{"_id":"60e09d718ebc3ec7f14f1cb7","slug":"nine-year-old-boy-dies-due-to-drowning-in-bamba-etah-news-agr4983991161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। थाना क्षेत्र के पिलखुन गांव में शनिवार को बंबा में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। मृत बालक के शव को अंत्येष्टि के लिए परिजन फिरोजाबाद ले गए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर अंतर्गत आसफाबाद चौराह कनैटा मोड़ निवासी कल्लू (9) पुत्र रामू परिवार के साथ पिलखुन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे वह गांव के बच्चों के साथ बंबा में नहाने गया था। तभी बंबा में बने गड्ढों की गहराई में चला गया। बालक को डूबते देख अन्य साथी बालकों ने हल्ला किया।
इस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बालक को बंबा से निकालकर जलेसर स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्लू की मौत के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गया। परिजन बालक के शव को लेकर फिरोजाबाद ले गए। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।