{"_id":"650c7eea2ddf38f1ca06da77","slug":"nine-samples-of-fertilizer-taken-from-five-shops-etah-news-c-163-1-eta1001-5703-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पांच दुकानों से लिए गए उर्वरक के नौ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पांच दुकानों से लिए गए उर्वरक के नौ नमूने
Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। पांच दुकानों से उर्वरक के नौ नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि किसानों की लगातार शिकायत आ रही थी। जिले में कई स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री की जा रही है। जिसको देखते हुए उर्वरक की 5 दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही इन उर्वरक बिक्री केंद्रों से 9 नमूने भी लिए गए। पीसीएफ गोदाम निधौली रोड, भारती किसान सेवा केंद्र, विवेक खाद भंडार, नितेश खाद भंडार और कृष्णा खाद बीज भंडार पलिया चौराहा पर पहुंचकर उर्वरक के नौ नमूने लिए, जिनको जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही सभी विक्रेताओं को निर्धारित दर ही उर्वरक बिक्री करने की चेतावनी दी गई है।