{"_id":"67928fe8cdcce2b12a06556a","slug":"newly-elected-bar-officials-took-oath-of-office-and-secrecy-etah-news-c-163-1-sagr1016-128696-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Fri, 24 Jan 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज बार एसोसिएशन में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अलीगंज बार एसोसिएशन में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
एटा। अलीगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ बृहस्पतिवार को दिलाई गई। अध्यक्ष तथा सचिव ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा।
बार एसोसिएशन के सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह राठौर तथा सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शाक्य तथा केपी सिंह यादव को चुनाव अधिकारी, सह सचिव सुधीर कुमार शाक्य को रामेंद्र पाल पांडेय ने शपथ दिलाई। इनके साथ ही कोषाध्यक्ष स्वदेश चंद मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सदस्य रामकृष्ण चतुर्वेदी, राकेश चंद्र दीक्षित, नरेंद्र पाल सोलंकी, जयकुमार, राधेश्याम संत, आनंद शाक्य, कनिष्ठ सदस्य शिवांग दुबे, अरुण कश्यप, प्रशांत सक्सेना, अखिलेश यादव, राघव सिंह, संजय सिंह ने भी शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम तथा तहसीलदार से वार्ता कर समस्त अधिवक्ताओं के रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द कराया जाएगा। निर्धारित समय पर दाखिल-खारिज हो और सभी दाखिल-खारिज आदेशों की फिडिंग कंप्यूटर में कराई जाए। जल्द ही पांच सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। जो तहसील के सभी पटलों पर पुराने रुके हुए कार्यों की सूची तैयार करेगी। अधिकारियों से वार्ता उन कार्यों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश युवा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, सूरज सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, रजिस्टर कानूनगो जयनरेश सिंह, अंबरीश सिंह राठौर, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बार राधा यादव एडवोकेट रहीं। अध्यक्षता मुनीश्वर दयाल दुबे और संचालन केशव सिन्हा ने किया।