फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New Year's Eve is celebrated with enthusiasm

जोश के साथ मनाया नए साल का जश्न

Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
New Year's Eve is celebrated with enthusiasm
जोश के साथ मनाया नए साल का जश्न - फोटो : Amar Ujala
 कहीं ईश वंदना, तो कहीं फिल्मी गीत। नववर्ष के उल्लास में रविवार को पूरा शहर डूबा रहा। शनिवार रात 12 बजे से शुरू हुआ नववर्ष की बधाइयों का क्रम रविवार को पूरे दिन चलता रहा। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए, तो कोचिंग संस्थानों में नववर्ष का धमाल मचता रहा। वहीं सोशल मीडिया पर पूरे दिन बधाई संदेश तैरते रहे।
विज्ञापन



शहर में रविवार को सुबह से ही नए साल का उल्लास शुरू हो गया था। रविवार सुबह शहर के नन्नूमल चौराहा स्थित साईं धाम में साईं बाबा की विशेष भक्ति की गई। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा से सुख, शांति की कामना की। उधर, प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अनवरत णमोकार मंत्र का गुंजन कर शांति की कामना की। ममता जैन, हेमा जैन, अंकिता जैन, शिल्पी जैन, बीना जैन, रश्मि जैन, स्वीटी जैन, प्रियंका जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन



कटरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों को गाकर सुख शांति और खुशहाली की कामना की। भोले शंकर उपाध्याय, हरिओम उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, फकीर चंद्र शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, संजीव शर्मा, हरिओम शर्मा, राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे। शहर के काली मंदिर में फूल बंगला सजा कर श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूजा अर्चना की। पथवारी मंदिर में शिव विवाह का आयोजन हुआ। पुरानी बस्ती में माता की चौकी का आयोजन किया गया। माता की चौकी में भक्तों ने जमकर देवी मां की भक्ति की। गौरव पाठक, सौरभ पाठक, शिवकुमार पाठक, बिटटू पचौरी, सुनील पाठक मौजूद रहे। वहीं अरुणा नगर स्थित डांस क्लास में युवाओं ने जमकर न्यू ईयर का धमाल मचाया। संचालक विवेक प्रताप सिंह के निर्देशन में युवाओं ने जमकर मस्ती की। मुरलीधर कृष्णा कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों ने नववर्ष मनाया। इस मौके पर कोचिंग संचालिका मनोरमा ने विद्यार्थियों को नववर्ष की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर खूब थिरके कदम
नववर्ष के स्वागत में रात को 12 बजे डीजे पर युवाओं के खूब कदम थिरके। पुलिस के प्रतिबंध के बाद भी युवाओं ने गली मुहल्लों में जमकर मस्ती की। इस दौरान शहर के जाटवपुरा, गली बलदेव सहाय, लालपुर, नई बस्ती में युवाओं ने डीजे पर धूम मचाई। अर्जुन, मंगल, अर्पित, शिवा, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed