फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nepal's kingpin gang member arrested

Etah News: नेपाल के सरगना के गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2023 06:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Nepal's kingpin gang member arrested
एटा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग का सरगना नेपाल में बैठकर अन्य लोगों को सदस्य बनाकर काम करता था। इस गैंग के सदस्यों से पूर्व में मादक पदार्थ बरामद हुए तो मुकदमे दर्ज किए गए और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। 10 हजार के इनामी एक सदस्य को कोतवाली नगर और बागवाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी तिराहा से गैंगस्टर राहुल निवासी अलीगंज चुंगी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह राघव ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस की ओर से गैंस्टर की कार्रवाई आठ सितंबर को की गई थी। तब गैंग के सरगना पदम सिंह निवासी गांव नयागांव जिला नवल परासी नेपाल, हबीब आलम निवासी गांव हजादपुर चांचल मादला पश्चिमी बंगाल, राजीव निवासी आवास विकास कॉलोनी और राहुल निवासी अलीगंज चुंगी को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इन चारों ने एक गैंग बनाया, नेपाल से मादक पदार्थ लेकर सप्लाई करने लगे। राहुल व राजीव पर मादक पदार्थ तस्करी के दो मुकदमे कोतवाली नगर में भी दर्ज हैं। राहुल पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसको पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बागवाला पुलिस को भी लगाया और संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed