फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Neighbours in Aliganj committed the theft, 2 arrested

Etah News: अलीगंज में पड़ोसियों ने दिया था चोरी को अंजाम, 2 गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 06:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Neighbours in Aliganj committed the theft, 2 arrested
पुलिस गिरफ्त में अलीगंज चोरी के आरोपी- - फोटो : पुलिस गिरफ्त में अलीगंज चोरी के आरोपी-
एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में होली पर ठेकेदार के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। ठेकेदार के पड़ोसियों ने ही घटना को अंजाम दिया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लगभग 32 लाख रुपये के जेवर और 504100 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि कस्बा के मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी अमित कुमार होली पर परिवार के साथ अपने गांव इकोरी थाना नयागांव गए थे। 15 मार्च को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई थी। मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुए थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच-पड़ताल के लिए अलीगंज थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया, पड़ोस के ही रहने वाले रामू, अरविंद, रजत और गांव भरापुरा निवासी नितेश ने घटना को अंजाम दिया है। इनमें से रामू और अरविंद को नगला पड़ाव बस स्टैंड से रविवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि अमित की पत्नी अक्सर बाजार से सामान मंगाती थी, जिसकी वजह से उनका घर में आना-जाना था। नकदी और जेवरात रखे होने की पूरी जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने जब पूरा परिवार गांव गया था तो इन लोगों ने चोरी की योजना बनाई। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार चूड़ी, एक रानी हार, दो जोड़ी झाले, एक कंठी, एक छोटा हार, एक बड़ा हार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 504100 रुपये, 10 चेक बुक, दो बैंक की पासबुक, एक एटीएम और एक आधार कार्ड, एक चमड़े का ब्रीफकेस, 2 थैले, छोटे-बड़े 6 पर्स और एक खाली डिब्बा बरामद किया गया है। इनके फरार साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed