फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Neighbours beat up an elderly couple in Marhara

Etah News: मारहरा में बुजुर्ग दंपती को पड़ोसियों ने मिलकर पीटा

Wed, 09 Apr 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Apr 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Neighbours beat up an elderly couple in Marhara
एटा। थाना व कस्बा मारहरा के मोहल्ला कायस्थान में कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग दंपती को बुरी तरह से पीटा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराने के बाद इनके बेटे को सूचना दी। बेटे ने गंभीर रूप से घायल माता-पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी नारायण ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राकेश के छोटे भाई देवेंद्र की पत्नी कभी-कभी मां अनीता देवी के पास आकर बातचीत करने लगती है। यह बात राकेश व उसके अन्य साथियों को अच्छी नहीं लगती। इसी के कारण बुधवार सुबह लगभग 8 बजे राकेश अपने बेटे अर्जुन व 1 अन्य व्यक्ति के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। पिता कुंवरपाल ने विरोध किया तो पीटने लगा। चीख-पुकार सुनकर अंदर काम कर रही मां अनीता देवी भागकर पिता को बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने उनको भी लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी तो नारायण घर पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के सहयोग से माता-पिता को बचाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा लेकर पहुंचा। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार चल रहा है और दोनों लोगों की सेहत में सुधार हुआ है। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि दो पक्षों को मध्य विवाद हुआ था। एक पक्ष से दंपती और दूसरे पक्ष से 1 व्यक्ति घायल हुआ है। चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed