फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   navratra worship

मंदिरों की देहरी पर माता रानी की पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
navratra worship
भगीपुर स्थित बंद माता मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना करती महिला। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। नवरात्र पर लॉकडाउन से महिलाएं और किशोरियां मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं कर पा रही हैं। वह मंदिर तक जा तो रही हैं और कपाट बंद होने पर बाहर देहरी पर माता रानी की पूजाकर लौट रही हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी वहीं से दक्षिणा लेकर लोगों को तिलक और कलावा बांध रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लोगों की भीड़ पर लगाम के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख कैलाश मंदिर, पथवारी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों को बंद करा दिया है। इसके चलते नवरात्र में दूरदराज के भक्त भले ही इन मंदिरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन इलाके के श्रद्धालु घरों में पूजन के बाद मंदिर जरूर जा रहे हैं।
विज्ञापन

जलेसर में मां पथवारी मंदिर में कोरोना वायरस के चलते कपाट बंद हैं और लोग पूजन को नहीं पहुंच पा रहे हैं। नगर के प्रमुख मां पथवारी मंदिर में नवदुर्गा महोत्सव के तहत ताला लगा होने से लोग पूजन नहीं कर पा रहे हैं। इसका उन्हें मलाल है। धर्म प्रेमी मंदिर के दरवाजे एवं बाहरी दीवार पर मौजूद मूर्तियां पर ही जल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। यही हाल है चिंताहरण महादेव मंदिर का है। यहां सिर्फ सुबह-शाम आरती हो रही है। अन्य समय में मंदिर में ताले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed