{"_id":"688e6147fa604a8b360f215b","slug":"national-worker-conference-of-abha-vaishya-ekta-parishad-will-be-held-in-varanasi-etah-news-c-163-1-eta1004-137128-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाराणसी में होगा अभा वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाराणसी में होगा अभा वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन
Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। 5 से 6 अगस्त को यह आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुमन गुप्ता के सानिध्य में सम्मेलन श्री कान्यकुब्ज धर्मशाला नाटी इमली वाराणसी में होगा। इसमें मुख्य अतिथि मंत्री रवींद्र जायसवाल होंगे। इस सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिजन से आग्रह किया जाएगा कि अपने व्यावहारिक संबंध समाज के एक उपवर्ग से दूसरे उपवर्ग में करने को प्रोत्साहित करें। इससे वैश्य एकता का भाव मजबूत होगा। इस दौरान कई राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से सांसद, विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हाेंगे। राष्ट्रीय महासचिव ने एटा और कासगंज जिले के सभी वैश्य बंधुओं से सम्मेलन में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।