फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Names missing from voter list, could not vote

Etah News: मतदाता सूची से नाम हुए गायब, नहीं कर सके मतदान

Wed, 08 May 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Names missing from voter list, could not vote
एटा। मतदान करने के लिए बड़े उत्साह के साथ केंद्रों पर लोग पहुंचे, लेकिन मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम ही नहीं थे। सूची को उन्होंने कई बार खंगाला, लेकिन नाम नहीं मिला। इस पर मायूस होकर लौट गए। बीएलओ सहित चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के निवासी राजवेटी, राजेश्वर सिंह, अनुपम, कश्मीर सिंह, विमलेश व चरन सिंह जीजीआईसी, प्रेंटिंस गर्ल्स स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंचे। इसके लिए आधार कार्ड, पुराना वोटर कार्ड साथ लेकर आए थे, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। बताया पड़ोस के लोगाेंं ने कहा कि परिवार के अन्य लोगों की पर्ची आ गई है तो आपकी वहां बन जाएगी। हो सकता है किसी वजह से पर्ची न आ पाई हो। इस पर वह मतदान करने के लिए आए थे। यहां वोटर लिस्ट आदि को देखा तो नाम ही नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसा एक-दो बूथों पर नहीं शहर से लेकर देहात तक के तमाम बूथों पर देखने को मिला। वहीं तमाम ऐसे मतदाता मिले जिनके घर बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाई। वह केंद्रों के बाहर लगे बस्तों पर पर्ची बनवाते देखे गए। मालूम हो कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सूची में गड़बड़ियां रहीं। केंद्रों पर ऐसे कई मतदाता थे जिनके हाथों में फोटो पहचान पत्र थे, लेकिन सूची से उनका नाम गायब था। एडीएम वित्त आयुष चौधरी ने बताया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य व्यापक स्तर पर किया गया। घर-घर बीएलओ भी भेजे गए थे। सभी से केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची देखने की अपील की गई थी। कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत है तो संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से पता किया जाएगा।
----------
हमारा मतदाता सूची में नाम नहीं है। इसलिए हम मतदान नहीं कर सके। केंद्रों पर लोग इधर-उधर दौड़ा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। -करन, अलीगंज रोड
------------
न घर पर पर्ची आई और न ही मतदाता सूची में नाम होना बताया जा रहा है। मतदान करने आए थे, लेकिन करने ही नहीं दिया जा रहा। -मुन्नी देवी, श्याम नगर
------------
मतदान करने के लिए केंद्र पर आए थे, लेकिन सूची में नाम ही नहीं है। जबकि परिवार के लोगों के नाम हैं। विधानसभा चुनाव में सूची में नाम था। -मनीषा, कृष्णा विहार


-----------
मतदाता पर्ची घर नहीं पहुंची। केंद्र पर वोट करने आए लेकिन यहां बता दिया सूची में नाम नहीं है। जबकि परिवार के अन्य लोगों के नाम सूची में है। -अरुण, अलीगंज रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed