{"_id":"5825ffbe4f1c1b6729b3acdd","slug":"namak-mahanga-hone-kee-aphavaah-phailate-hee-dukaanon-par-pahunche-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक महंगा होने की अफवाह फैलते ही दुकानों पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक महंगा होने की अफवाह फैलते ही दुकानों पर पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
नमक महंगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटों के बंद होने का झंझट झेल रहे लोग शुक्रवार की देर सांय उस समय मुसीबत में पड़ गए जब नमक के महंगा होने की अफवाह तेजी से जनपद मुख्यालय से लेकर कस्बाई इलाकों तक पहुंची और लोग नमक की खरीदारी को उमड़ पड़े। वहीं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अचानक नमक खरीदने के लिए ग्राहकों के पहुंचने पर दुकानदार भी हैरत में रह गए। मांग बढ़ने पर माल का स्टॉक निबटने के कगार पर जा पहुंचा तो दुकानदारों ने बढ़ी कीमत पर नमक की थैली बेचना शुरू कर दिया। सूचना के मुताबिक 100 रुपये तक नमक लोगों ने खरीदा। अधिक से अधिक नमक खरीदने की लोगों में आपाधापी थी। हर व्यक्ति कम से कम दो पैकेट ले रहा था। कुछ मुनाफाखोर तो नमक की 10-20 थैली से लेकर नमक की बोरी तक खरीदते नजर आए। पटियाली और गंजडुंडवारा में सबसे पहले नमक महंगा होने की अफवाह फैली ओर लोग खरीदारी को निकल पड़े। सहावर, अमांपुर इलाकों में भी ठगी का सिलसिला चला। देर रात्रि जिला मुख्यालय तक यह अफवाह पहुंची। यहां भी लोग खरीदारी करने के लिए निकल पड़े। लोगों में नमक खरीदने की होड़ थी। नगर के बाजारों में नमक की बिक्री तो दुकानदारों ने की लेकिन ऊंची कीमतों पर नही, क्योंकि पुलिस की सक्रियता भी बाजार में हो चुकी थी। पटियाली के बाजारों में भी पुलिस पहुंच गई और दुकानदारों से ऊंची कीमत न वसूलने की हिदायत दी। दुकानदार पप्पू ने बताया कि किसी अफवाह के चलते अचानक बाजार में रात के समय लोग नमक की थैली खरीदने को निकल पड़े। एक के बाद एक लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। बड़ी संख्या में लोग नमक खरीदने को पहुंचे हैं। पटियाली के दुकानदार गुड्डू ने बताया कि उनके यहां नमक की काफी बिक्री हुई है। भीड़ बढ़ने पर वे भी हैरान हो गए।
जिलाधिकारी के. विजियेंद्र पांडियन एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने नमक के बारे में उड़ी अफवाह को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लोग ऐसी अफवाह से सावधान रहें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ चिह्नित कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने लाउडस्पीकर से बाजारों और कसबों में लोगों को सावधान भी किया।