{"_id":"6a1dcaf6fbc8996e9e002ef4","slug":"nagar-panchayat-started-thorough-cleaning-of-drains-etah-news-c-163-1-eta1004-151431-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगर पंचायत ने शुरु कराई नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगर पंचायत ने शुरु कराई नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई
Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बारिश के मौसम से पहले नगर पंचायत ने कस्बे के नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई शुरू कराया है। गंदगी से अटे नाले-नालियों की सफाई के बाद सिल्ट के जगह-जगह ढेर लगा दिए गए हैं, जिन्हें न उठाए जाने से लोग परेशान हैं।
नगर पंचायत ने शनिवार को सफाई अभियान की शुरुआत एटा-अलीगंज मुख्य मार्ग पर की। नाले से ढेरों सिल्ट निकलने पर कर्मचारियों ने नाले के किनारे सिल्ट के ढेर लगा दिए हैं। दुकानों के सामने सिल्ट के ढेर लगने से दुकानदार परेशान हैं। ग्राहकों के आनेजाने को भी रास्ता नहीं बच रहा है। सफाई कार्य के तीसरा दिन होने पर सड़क पर सिल्ट ही सिल्ट के ढेर लगे हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा सिल्ट के सूखते ही उसे उठाने की व्यवस्था की गई है। इससे दुकानदार और लोगों को सड़क से गुजरने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कस्बे में जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है। बारिश से पहले कस्बे के सभी नाले-नालियों की सफाई करा ली जाएगी।