{"_id":"6349a339bf0b6d3101435cc3","slug":"nagar-palika-etah-news-agr550281541","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: नगर पालिका की बोर्ड बैठक पांचवीं बार स्थगित, सीएम के आने की तैयारियों का दिया गया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: नगर पालिका की बोर्ड बैठक पांचवीं बार स्थगित, सीएम के आने की तैयारियों का दिया गया हवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2022-23 की बोर्ड बैठक फिर से स्थगित हो गई। यह बैठक शुक्रवार को होनी थी। सभासदों के न आने की वजह से पालिकाध्यक्ष ने सीएम के आने की तैयारियों का हवाला देते हुए बैठक को स्थगित कर दिया। इससे पहले चार बार और बैठक स्थगित हो चुकी है।
नगर पालिका परिषद की बजट को लेकर बोर्ड बैठक वित्तीय वर्ष में अभी तक नहीं हो पाई है। शुक्रवार को पालिका ने पांचवीं बार बैठक बुलाई थी। किसी भी सभासद के न आने की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने बताया कि रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में भ्रमण कार्यक्रम तय है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इससे बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब 19 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है।
नगर पालिका परिषद के करीब 17 सभासदों की ओर से बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया जा रहा है। कोरम पूरा नहीं होने से बैठक नहीं हो पा रही है। इस वित्तीय वर्ष में सबसे पहले जून माह में बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। विधानसभा सत्र चलने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। 14 सितंबर को नगर पालिका परिषद की बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम सभासदों के आने का इंतजार करते रहे। एक भी सभासद नहीं पहुंचा तो बैठक स्थगित हो गई। वहीं 27 सितंबर को छह निर्वाचित और एक मनोनीत सभासद ने शिरकत की। इनसे कोरम पूरा नहीं हुआ तब भी बैठक को स्थगित करना पड़ गया। इसके बाद 10 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से इस बार भी बैठक नहीं हो पाई। कोरम पूरा करने के लिए 25 सभासदों में से 14 का होना जरूरी है।
विज्ञापन
नहीं हो पा रहे विकास कार्यों के प्रस्ताव
नगर पालिका बोर्ड बैठक के बार-बार स्थगित होने से शहर में विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं हो पा रहे हैं। इससे नए काम शुरू नहीं हो रहे। विकास ठप है। इसके लिए पालिका प्रशासन और सभासद एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।