{"_id":"574486d14f1c1bb515691f2b","slug":"nagar-ke-kaee-ilaakon-mein-dooshit-peyajal-kee-aapoorti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के कई इलाकों में दूषित पेयजल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के कई इलाकों में दूषित पेयजल की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 24 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता डैम में स्थिर पानी
- फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी में दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से कई क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में दूषित पेयजल आपूर्ति होने से आक्रोश है। नाले नालियों की सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी पाइप लाइन के माध्यम से पहुंच रहा है।
मंगलवार को नगर के कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति हुई। प्रभुपार्क, किलारोड सहित कई अन्य बस्तियों में प्रदूषित पानी की सप्लाई पहुंची। प्रदूषित पानी देखकर लोग हैरत में आ गए। किला रोड पर कई घरों में पानी की आपूर्ति प्रदूषित पहुंचने से लोगों में आक्रोश देखा गया। किला रोड पर नाली का पानी वाटर सप्लाई में जाता पाया गया। यही स्थिति प्रभुपार्क के इलाके में नजर आई। नगर में जहां-तहां नाले, नालियों की सफाई न होने के कारण वाटर लाइन में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। नगर पालिका प्रशासन उदासीनता बरस रहा है। किला रोड निवासी केदारीनाथ, असलम, राशिद कल्लू, ने पालिकाध्यक्ष से प्रदूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की और पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग की।
नगर पालिका के जलकल विभाग के सुपरवाइजर रोहन सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई। कनेक्शन चेक किए गए। किला रोड पर कनेक्शन लीक होने के कारण नाली का पानी जा रहा था। लीकेज सही कराई गई है।