फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NA

Etah News: सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने वाले बंदी को जेल में तन्हाई

Sun, 29 Jan 2023 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
NA
एटा। अदालत में पेशी कराने के बाद लौटते समय सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने वाले बंदी को कारागार में सामान्य बैरक से हटाकर तन्हाई में जगह दी गई है। उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पूछताछ नहीं कर पाई कि आखिर मिर्च पाउडर उसके पास कहां से और कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने तहसील के पीछे रहने वाले गौरव को हत्या के प्रयास में 20 नवंबर 2022 को जेल भेजा था। 25 जनवरी को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी उपेंद्र कुमार उसे पेशी के लिए अदालत लेकर गया था। लौटते समय उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर बंदी ने भागने का प्रयास किया था, जिससे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने दूसरे आरक्षी ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने बंदी की हरकत को गंभीरता से लिया है। उसको सामान्य बैरक से तन्हाई में पहुंचा दिया है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि बंदी ने जेल में निरुद्ध रहते हुए भी अपराध किया है, जो गंभीर विषय है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर डालने वाले बंदी सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक अदालत से अनुमति लेकर जेल में ही पूछताछ करेगा कि मिर्च पाउडर किसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed