फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NA

Etah News: पुलिस मुठभेड़ में मेरठ के पांच गो तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Tue, 24 Jan 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
NA
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड से किशनपुर मार्ग पर नगला बंदी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ कार सवार मेरठ के गो तस्कर गिरोह से हो गई। पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया। इसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह करीब 5.45 बजे जावड़ा नहर के पुल पर चेकिंग कर रहे थे। सफेद रंग की कार को रोका तो बैरियर तोड़कर नगला बंदी की तरफ भागे। नगला बंदी मोड़ पर चेकिंग कर रही टीम को सूचना दी गई। साथ ही कोतवाली देहात प्रभारी भी पीछा करते हुए पहुंच गए। घिरा देख गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

बताया मुठभेड़ के दौरान इसरार निवासी खरदौली थाना इंचौली जिला मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद अन्य बदमाश भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी कर घायल के ही गांव के नदीम, परवेज उर्फ मोनू, अतीक, रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर खराब होने पर छोड़कर भागे थे
एसएसपी ने बताया कि सोमवार को थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव गुलाबपुर के पास कैंटर मिला था। इसमें एक जीवित व 12 मृत गोवंश पाए गए थे। इस कैंटर को यही बदमाश ले जा रहे थे। कैंटर खराब होने पर इसे छोड़कर फरार हो गए थे। अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी की जा रही है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा को फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर भेजा गया। यहां से साक्ष्यों को जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed