फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Muslim youth posted Pakistan Zindabad on Instagram After Pahalgam attack

UP: युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद...लोगों का खाैल उठा खून, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 03 May 2025 08:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 03 May 2025 08:22 PM IST
सार

पाकिस्तान के समर्थन में युवक को कमेंट करना भारी पड़ गया। एक ओर उसे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा, वहीं पुलिस ने भी मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Muslim youth posted Pakistan Zindabad on Instagram After Pahalgam attack
सोशल मीडिया पर किया विवादित कमेंट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में कमेंट कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के अनुसार फैजान खान नाम के युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पाकिस्तान जिंदाबाद का कमेंट किया। जांच में पता चला कि फैजान खान ग्राम हसनगढ़ का निवासी है। हिंदू संगठन के शिवम हिंदू तथा एनआरआई प्रो. आशीष यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के कारण भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि ऐसे में फैजान द्वारा किए गए इस कमेंट से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह राजद्रोह की श्रेणी में आता है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अकाउंट पर एक वीडियो भी मिली है, जिसमें वह मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मोटरसाइकिल जब्त कर चालान कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed