फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   muslim community rage against mohamad's cartoon

पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने पर भड़के मुस्लिम

Tue, 20 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
muslim community rage against mohamad's cartoon
 पेरिस (फ्रांस) की मैगजीन शार्ली एबदो द्वारा फिर से पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून छापने के विरोध में मंगलवार को हजारों मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड पर शार्ली एबदो अखबार और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ औलांद का पुतला फूंक नारेबाजी की। जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान लोग हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे। वहीं इसके विरोध में बाजार भी बंद रखा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन



मुस्लिम नेता शराफत हुसैन काले, जहीर अहमद के नेतृत्व में हजारों लोग मंगलवार सुबह करीब दस बजे होली मोहल्ला स्थित तकिया पर एकत्रित हुए, जहां से जुलूस शुरू किया गया, जो रेवाड़ी मोहल्ला, हाथी गेट, जीटी रोड, पोस्ट आफिस रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। कलक्ट्रेट पहुंचने पर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लोगों ने मांग की भारत ने फ्रांस के साथ जो भी समझौते किए हैं वह खत्म किए जाएं। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ में मामला उठाकर फ्रांस सरकार से मैगजीन शार्ली एबदो पर प्रतिबंध लगाने की पहल करे, साथ ही भारतीय मुसलमानों की भावनाओं का ख्याल रख फ्रांस से सभी तरह के संबंध खत्म कर राजपूत को वापस बुलाया जाए। इससे पहले जीटी रोड पर माल गोदाम चौकी के सामने और ठंडी सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की शाम को दोनों ही नेता मुस्लिम बस्तियों में गए और समाज के लोगों से सुबह निकलने वाले जुलूस में शामिल होने, दुकान बंद रखने का आह्वान किया था। इस मौके पर परवेज अली, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, साहिद अली, साबिर अली, मोहम्मद असलम सभासद, साहिद सभासद, हाजी जमा साहब, हाजी सज्जाद, हाजी कफिल, हाजी अब्दुल अजीज, हाजी केसर, निफासद उल्ला, शमशाद सलवानी, साबिर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक किमी तक जाम के रहे हालात
जुलूस के दौरान जीटी रोड सहित अन्य मार्गों, जहां से जुलूस निकला वहां जाम के हालात बने रहे। वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। लोगों में भी डर था कि कहीं कोई घटना न हो जाए हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शांतिप्रिय तरीके से नारेबाजी करते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी करन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

144 लगी, प्रशासन को जुलूस की भनक तक नहीं
जिले में गणतंत्र दिवस के चलते धारा 144 लगी हुई है। इसके बाद भी जुलूस में इतनी बढ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन, एलआईओ को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इससे शांति व्यवस्था भंग नहीं हुई है।


फ्रांस के राष्ट्रपति और शार्ली एबदो अखबार को इस जुलूस के जरिए आगाह कर रहे हैं, हमारे पैगंबर इस्लाम के खिलाफ किसी ने भी उनकी शान में गुस्ताखी की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

- शराफत हुसैन काले, मुस्लिम नेता।

हिंदुस्तान सरकार से मांग है कि जो भी हमारे समझौते फ्रांस से चल रहे हैं उन्हें खत्म किया जाए। राजनीतिक, कूटनीतिक संबंध सब खत्म कर दें।
- जहीर अहमद



किसी भी कीमत पर पैगंबर साहब का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। शार्ली एबदो ने जो किया है वह गलत है।
- अशरफ हुसैन, पूर्व चेयरमैन



इस्लाम के पैगंबर सिर्फ मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के लिए मानवता, शांति और भाईचारे का पैगाम लेकर आए। उनकी शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी।
- परवेज अली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed