{"_id":"5ef4d1c98ebc3e43012586dd","slug":"murder-in-daury-etah-news-agr4476544161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर गर्भवती महिला की पिटाई, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर गर्भवती महिला की पिटाई, तोड़ा दम
विज्ञापन
एटा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती को पीटने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंच गए और इलाज कराने के लिए फर्रुखाबाद ले गए। इस दौरान गर्भवती ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम फर्रुखाबाद में किया गया है।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला इंदी निवासी विपिन कुमार की शादी लक्ष्मीदेवी पुत्री कप्तान सिंह निवासी अनरतला खेतलपुर थाना कंपिल जिला फर्रूखाबाद के साथ 13 मई 2019 को हुई थी। विवाहिता के पिता कप्तान सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही एक लाख रुपये और एक जंजीर की अतिरिक्त दहेज में मांग शुरू कर दी गई।
बेटी ने कई बार मायके आने पर बताया तो उसे समझाकर ससुराल भेज दिया। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर लक्ष्मी की मारपीट की जाने लगी तो एक प्रार्थना पत्र देकर थाना सकीट पर पूर्व में भी शिकायत की गई। इसके बाद कुछ दिनों तक मारपीट बंद रही, लेकिन 18 जून को छह माह की गर्भवती लक्ष्मी को बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन
इसकी वजह से अंदरूनी चोटें आईं। खबर मिलने पर नगला इंदी पहुंचे तो धमकी भी दी गई। घायल बेटी को फर्रूखाबाद इलाज के लिए ले गए, यहां इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। बेटी साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हत्या कर दी गई। कप्तान सिंह ने थाना सकीट में बुधवार को तहरीर देकर बेटी के पति विपिन कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।