{"_id":"5ee505818ebc3e42cb0e159d","slug":"murder-etah-news-agr4460163109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने ही की थी धर्मपुर में दो मासूमों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने ही की थी धर्मपुर में दो मासूमों की हत्या
विज्ञापन
हत्यारोपी को जेल भजेने से पहले जानकारी देते एसएसपी सुनील कुमार। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस ने गांव धर्मपुर में दो मासूमों की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला बच्चों का सगा चाचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। उसके निशाने पर परिवार के ही तीन और लोग भी थे, जिनकी जिंदगियां बच गई हैं।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि चार फरवरी को सतेंद्र (5) पुत्र भूमिराज की गला दबाकर हत्या की गई थी और उसी तरह नौ जून को प्रशांत (5) पुत्र रघुराज सिंह की हत्या की गई। सतेंद्र की हत्या के आरोप में गांव धर्मपुर के कालीचरन, श्रीमती और अजय को परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।
जबकि प्रशांत की हत्या का आरोप भी कालीचरन की बेटी बीना, दामाद ठाकुरदास और भाई सत्यपाल पर लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। एसएसपी ने बताया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे विश्वनाथ पुत्र मंगल सिंह की हत्या का प्रयास सगे भाई राधेश्याम ने किया।
विज्ञापन
विश्वनाथ ने थाना पहुंचकर सगे भाई राधेश्याम के खिलाफ बिना वजह हत्या करने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। उन्होेंने बताया कि आरोपी राधेश्याम को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह को दिए गए।
पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच बजे कर्थनी मोड़ के पास से राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राधेश्याम ने बताया कि भतीजे सतेंद्र और प्रशांत की हत्या उसी ने की है और विश्वनाथ सहित तीन की हत्या और करना चाहता था। हत्याएं करने के बाद उसे आनंद की अनुभूति होती है।