{"_id":"5ee10e2d8ebc3e43034b0e31","slug":"murder-etah-news-agr44558125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक क्रिया के लिए बालक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक क्रिया के लिए बालक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में तांत्रिक क्रिया को पूर्ण करने के लिए हत्या की गई थी। आरोप है कि चार माह बाद ठीक उसी तरह से मंगलवार को दूसरे बच्चे की हत्या की गई है। दो बच्चों की हत्याओं से परिजन और ग्रामीण आशंकित हैं। वहीं, मामले में एक महिला सहित तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
धर्मपुर निवासी रघुराज सिंह का पांच वर्षीय पुत्र प्रशांत मंगलवार की दोपहर बच्चों के साथ खेलने निकला था। इसके आधे घंटे बाद तलाश किया गया तो गांव के ही भूमिराज के घेर में पड़ा मिला था। परिजन बच्चे को लेकर जलेसर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की गर्दन पर गहरा निशान बना हुआ था। रघुराज सिंह ने गांव की ही बीना पुत्री कालीचरन और पति ठाकुरदास निवासी शेखूपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद व गांव के ही सत्यपाल पुत्र शंकर पाल के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भूमिराज के बेटे की भी गला दबाकर की गई थी हत्या
चार फरवरी को भूमिराज के पांच वर्षीय पुत्र सतेंद्र की भी हत्या गला दबाकर की गई थी। इसी तरह प्रशांत की हत्या की गई है। भूमिराज और रघुराज ममेरे भाई हैं। भूमिराज ने बताया है कि गांव के ही कालीचरन, उसकी पत्नी श्रीमती और बेटा अजय ने मिलकर सतेंद्र की हत्या की थी।
तीनों जेल में हैं। उसने बताया कि कालीचरन का साला नारायण सिंह तांत्रिक क्रिया करता है। उसने ही दोनों बच्चों की बलि दी है। कालीचरन के साले ने तंत्र-मंत्र सिद्धि पूर्ण कर संपत्ति का मालिक बनाने का सपना अन्य परिजनों को दिखाया। इसको लेकर हत्याएं की गई हैं।
सकरौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर में बच्चे की हत्या हुई है। उसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया है। तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए हत्याएं होना प्रतीत नहीं हो रहा है। इसके पीछे की वजह को तलाशा जा रहा है।
-संजय कुमार, एएसपी