{"_id":"5db4760e8ebc3e93d100b200","slug":"murder-etah-news-agr412513054","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज के लिए ससुरालीजनो ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव केशरपुर निवासी रीना (22) पुत्री मुलायम सिंह की शादी बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी योगेश पुत्र महावीर से अप्रैल 2017 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान परिजनों ने उसे कुछ जेवरात व नगदी दी। इसके बाद भी उन लोगों की मांग बड़ती रही।
आरोप है कि शुक्रवार देर रात ससुरालीजनों ने रीना की गला दबाकर हत्या कर दी और रात में ही घर छोड़कर भाग गए। गांव में ही रह रहे रीना के रिश्तेदारों को मामले की जानकारी नहीं हुई। सुबह घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा भी नहीं पड़ा तो लोगों को शक हुआ और अंदर जाकर देखा तो विवाहिता का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने विवाहिता के मायके वालों को मामले की जानकारी दी। उसके परिजन पुलिस लेकर गांव पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने बताया है कि रीना की छह माह की बेटी है उसको ससुरालीजन अपने साथ ले गए हैं।