फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Murder due to rivalry, body thrown into well, recovered

Etah News: रंजिश के कारण हत्या कर कुएं में फेंका शव, बरामद

Thu, 18 Jan 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Murder due to rivalry, body thrown into well, recovered
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव परसोंन स्थित एक सूखे कुएं में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे युवक का शव दिखा। परिजन रंजिश के कारण हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। युवक मंगलवार की रात करीब 9 बजे से लापता था।
विज्ञापन

गांव परसोंन निवासी रामरतन उर्फ कालीचरन सिंह (25) का शव कुएं से बरामद किया गया है। भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे गांव के ही एक व्यक्ति का कॉल आया था। इसके बाद कालीचरन घर से चला गया। काफी रात होने के बाद भी लौटकर नहीं आया तो तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह से ही तलाश करना शुरू कर दी। लेकिन पूरे दिन ढूंढ़ने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के बच्चे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार के बाग में लकड़ियां लेने के लिए गए थे, पास में ही कुआं था। अचानक एक लड़के ने कुएं में देखा तो शव दिखा। इसके बाद गांव में सूचना दी गई। हम लोग भी देखने पहुंचे तो शव की पहचान हुई। बाद में पुलिस को सूचना देकर बुलाया। सत्यवीर ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ वर्ष पहले झगड़ा हुआ था। इसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। कालीचरन तारीख करने के लिए भी जाता था। जिन लोगों से रंजिश है, उनकी ओर से ही एक व्यक्ति ने कॉल करके बुलाने के बाद हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मोबाइल की घंटी बजने से मिला शव
ग्रामीणों का कहना है कि जब बच्चे बाग में लकड़ी लेने गए थे, तब कालीचरन कुएं में पड़ा था। उसके पास रखे मोबाइल फोन की घंटी बजी थी। आवाज सुनकर बच्चों ने जाकर देखा तो कुएं से घंटी की आवाज सुनाई दी। तब गांव में जाकर बताया गया।

---वर्जन---
युवक की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। तहरीर मिली है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed