फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality sent e-rickshaw for collection of worship materials

Etah News: नगर पालिका ने पूजा सामग्री संग्रह के लिए रवाना किया ई-रिक्शा

Thu, 07 Sep 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipality sent e-rickshaw for collection of worship materials
एटा। शहर में नगर पालिका ने एक विशेष ई-रिक्शा का संचालन प्रारंभ किया है। इसमें शहरवासी अपने घरों से पूजा सामग्री के अवशेष, खंडित मूर्तियां, कैलेंडर आदि को डाल सकेंगे। जिसके बाद पालिका उसका उचित तरीके से निस्तारण कराएगी। इस ई-रिक्शा को बृहस्पतिवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव आशू, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अब तक जो लोग ऐसी सामग्री को कूड़े में फेंक देते थे। अब उसे नगर पालिका के इस ई-रिक्शा द्वारा संग्रहीत कर सम्माजनक तरीके से निस्तारित कराया जाएगा। सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका परिषद की यह एक अच्छी पहल है। हर घर में पूजा करने के बाद कुछ सामग्री बची रहती है। उस सामग्री और अपशिष्टों को अक्सर लोग कूड़े में फेंक देते हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से ठीक नहीं है। पालिका की इस पहल से उस सामग्री को यथा सम्मान निस्तारित किया जा सकेगा। वहीं पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वाहन कब और किस वार्ड में जाएगा, इसकी सूचना पहले से नगर वासियों को उपलब्ध कराई जाएगी। पहले ही दिन काफी लोगों ने इसमें पूजा सामग्री के अवशेषों को डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed