फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality failed to impose fine on illegal hoardings

Etah News: अवैध होर्डिंग पर जुर्माना लगाने में नगर पालिका नाकाम

Thu, 14 Nov 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Municipality failed to impose fine on illegal hoardings
जीटी रोड पर अन​धिकृत रूप से लगाया गया होर्डिंग।  - फोटो : जीटी रोड पर अन​धिकृत रूप से लगाया गया होर्डिंग।
एटा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग पर नगर पालिका जुर्माना भी नहीं लगा पा रही है। इस वजह से लोग बेखौफ होकर कहीं भी होर्डिंग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर राजनीतिक से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों के होर्डिंगों की भरमार है। हर तिराहे-चौराहे पर होर्डिंग का अंबार लगा है। नगर पालिका शहरी क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर निकालती है। उसके बाद ही चिह्नित स्थानों पर होर्डिंग लगाए जा सकते हैं। इस पालिका क्षेत्र में जिसकी जहां मर्जी होती है, वहां बिजली के खंभों, बल्लियों आदि पर होर्डिंग लगा देता है। नगर पालिका ऐसे अवैध होर्डिंग लगाने वाले प्रिंटर, ठेकेदार आदि से जुर्माना तक नहीं वसूल पाती है। पालिका को तय किराया दिए बिना कई प्रिंटर होर्डिंग लगाकर ग्राहकों से रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन







पालिका क्षेत्र की सभी सड़कों पर कई जगह अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इनको लगाने वाले प्रिंटर से जुर्माना भी नहीं वसूला जाता है। इसकी वजह से अवैध होर्डिंग की संख्या बढ़ती जा रही है। - रमाशंकर, शिवसिंहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका अवैध होर्डिंग पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। अगर इन होर्डिंग पर जुर्माना वसूलना शुरू कर दे तो काफी हद तक समस्या पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। - अमित कश्यप, पटियाली गेट





नगर निकाय क्षेत्र में अवैध रूप से होर्डिंग नहीं लगे होने चाहिए। यदि कहीं लगे हैं तो निर्देशित देकर हटवाए जाएंगे। - सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed