फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality employees upset due to non-payment of salary

Etah News: वेतन न मिलने से पालिका के कर्मचारी परेशान

Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Municipality employees upset due to non-payment of salary
एटा। नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी वेतन न मिलने से काफी परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हम लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी वेतन नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से लगभग 47 कर्मचारी कोर्ट भी चले गए हैं, लेकिन फिर भी अभी तक वेतन मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इन कर्मचारियों में कुछ रिटायर्ड कर्मचारी भी हैं। जिनका फंड, बीमा, बोनस अभी तक फंसा हुआ है। जिसकी वजह से वह भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जिस मेहनत के साथ हम यहां कार्य करते हैं। उसी प्रकार से अगर समय पर वेतन आए तो हमें कोई समस्या नहीं होगी। बच्चों की फीस, घर पर राशन आदि की समस्या रहती है। परेशान कर्मचारियों का कहना था कि अगर समय से वेतन नहीं मिला तो हमें कोई कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पालिका की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को वेतन देना पालिका की पहली प्राथमिकता है। - एसके गौतम, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed