{"_id":"63221561d7d48835ea7e8476","slug":"municipality-board-meeting-postponed-due-to-non-availability-of-members-etah-news-agr546749079","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के न पहुंचने से नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के न पहुंचने से नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित
सार
नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2022-23 की बोर्ड बैठक बुधवार को प्रस्तावित थी।तो दूसरी ओर सभासदों का आरोप है कि पालिका में मनमाने ढंग से काम कराए जाते हैं।इस वजह से बैठक का बहिष्कार किया है।- कुलदीप शाक्य, सभासदनगर पालिका परिषद की बजट बोर्ड बैठक निर्धारित समय के अनुसार बुलाई गई।
विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड की बैठक के दौरान अकेली बैठी चेयरमेन मीरा गांधी
- फोटो : ETAH
विस्तार
एटा। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2022-23 की बोर्ड बैठक बुधवार को प्रस्तावित थी। लेकिन सभासद नहीं पहुंचे और बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू करने के लिए डेढ़ घंटे तक सभासदों का इंतजार किया गया।
इससे पहले जून माह में बोर्ड बैठक बुलाई गई थी लेकिन विधानसभा सत्र चलने की वजह से स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को नगर पालिका परिषद की बैठक के लिए हॉल में पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम सभासदों के आने का इंतजार करते रहे। समय 11 बजे का रखा गया था। 12.30 बजे तक कोई भी सभासद नहीं पहुंचा तो बैठक को स्थगित कर दिया गया।
जिसके चलते शहर में विकास कार्यों के प्रस्ताव तक सामने नहीं आ सके। एक ओर जहां पालिका प्रशासन इसके लिए सभासदों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। तो दूसरी ओर सभासदों का आरोप है कि पालिका में मनमाने ढंग से काम कराए जाते हैं। ऐसे में बैठक की जरूरत ही क्या है।
विज्ञापन
बोले सभासद...
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। पालिका के आला अधिकारी व पालिकाध्यक्ष अपनी मर्जी से काम कराते हैं। इसलिए इस बैठक का बहिष्कार किया है।
- दिलीप पचौरी, सभासद
नगर पालिका के ईओ ने 15वें वित्त की बैठक में प्रस्ताव अपनी मर्जी से पास करा लिए। सभासदों से प्रस्ताव तक नहीं लिए गए। इस वजह से बैठक का बहिष्कार किया है।
- कुलदीप शाक्य, सभासद
नगर पालिका परिषद की बजट बोर्ड बैठक निर्धारित समय के अनुसार बुलाई गई। लेकिन एक भी सभासद उपस्थित नहीं होने की वजह से बैठक स्थगित कर दी गई।
- संजय कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद की बजट बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बारिश होने की वजह से सभासदों का देर से आना हुआ था। लेकिन ईओ ने मिनट बुक में सभासदों की अनुपस्थित दर्ज कराते हुए बैठक स्थगित कर दी गई।
- मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष