फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal waste of electricity in the city , getting from carelessness

पालिका की लापरवाही से हो रही शहर में बिजली की बर्बादी

Sat, 02 May 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sat, 02 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal waste of electricity in the city , getting from carelessness
स्ट्रीट लाइटों से बिजली की बर्बादी रोकने के प्रति नगरपालिका लापरवाह बनी हुई है। नगर को रोशन करने के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइट बिजली की बर्बादी कर रही हैं। यदि इस बर्बादी को रोक लिया जाए तो लोगों को बिजली की कमी से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन



नगरपलिका ने गलियाें, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रात में रोशनी करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगवा रखी हैं, लेकिन इनको दिन में बंद करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न तो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही पालिका के किसी कर्मी की व्यवस्था रहती है, जो लाइटों को बंद करे। पालिका ने स्ट्रीट लाइटों को दिन में बंद करने के लिए गलियों में पोल पर स्विच लगा रखे हैं, लेकिन लोग इनको बंद करने की जरूरत नहीं समझते। नगर की लगभग हर गली में दिन में लाइटें जलती रहती हैं। इससे प्रतिदिन हजारों यूनिट बिजली बर्बाद हो जाती है। बिजली की इस बर्बादी को जानते हुए भी लोग अंजान बने रहते हैं।
विज्ञापन



नगर में लगी स्ट्रीट लाइट
स्ट्रीट लाइट    संख्या
250 वाट     150
150 वाट    175
400 वाट    80
85 वाट     135
60 वाट     550

 

स्ट्रीट लाइटों से बिजली की बर्बादी रोकने के लिए पालिका प्रयासरत है। पालिका ने कई स्थानों पर टाइमर स्विच सिस्टम लगा दिया है। जल्द ही पूरे नगर में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार मिश्रा, सुपरवाइजर, नगर पालिका बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed