फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Munesh was murdered by his brother and brother-in-law, 5 arrested

Etah News: भाई व बहनोई ने ही कराई थी मुनेश की हत्या, 5 गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Munesh was murdered by his brother and brother-in-law, 5 arrested
एटा। थाना जैथरा के गांव बहगों निवासी मुनेश कुमार का शव कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अलूपुरा के पास बरामद किया गया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुनेश की हत्या उसके भाई व बहनोई ने सुपारी देकर कराई थी।
विज्ञापन

गांव बहगों निवासी कांती देवी ने 17 दिसंबर 2024 को पुत्र मुनेश कुमार के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 दिसंबर से मुनेश घर नहीं लौटा। 21 दिसंबर को थाना कुरावली क्षेत्र में गांव अलूपुरा के पास काली नदी में एक युवक का शव मिला। कांती देवी ने उसकी शिनाख्त मुनेश के रूप में की और 29 दिसंबर को हत्या की रिपोर्ट अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की। थाना पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम को भी इस मामले की जांच में लगाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर काम शुरू किया और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस मामले में 7 आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें से योगेंद्र उर्फ पप्पू निवासी शाहपुर थाना विछवां, सोगेश उर्फ नेकसा और शिवकुमार उर्फ योगेश निवासी बरौलिया थाना कुरावली जिला मैनपुरी, मनोज उर्फ भूरे और प्रदीप निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। जबकि मृतक का भाई नितेश उर्फ नितनेश और बहनोई राघवेंद्र उर्फ राजा उर्फ राजेश उर्फ टिंकू तिवारी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक के जीजा राघवेंद्र और भाई नितेश ने योगेंद्र और मनोज के साथ मिलकर मुनेश की हत्या की साजिश रची। इसके लिए सोगेश, शिवकुमार व प्रदीप को 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई। मुनेश शराब का आदी था। शराब पीकर आए दिन घर में गालीगलौज व रिश्तेदारों को भला-बुरा कहता था। जिसके कारण परिवार से अलग रहता था और परचून की दुकान खोल रखी थी। वहां आवारा लड़कों का उठना-बैठना था, इनकी संगत की वजह से परिवार पर भी बुरा असर पड़ रहा था। 13 दिसंबर को सोगेश, शिवकुमार व प्रदीप ने मुनेश को पहले सरौंठ गांव में शराब पिलाई फिर काली नदी के पास ले जाकर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी में और बाइक को दूसरी जगह फेंक दिया। आरोपियों के पास से लोहे का पाइप, 37500 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है।

पहले भी किया था मुनेश को मारने का प्रयास
एएसपी ने बताया कि आरोपी भाई व बहनोई ने मुनेश को इससे पहले भी मारने का प्रयास किया था। जांच में सामने आया कि मृतक को मारने के लिए पहले भी 4-5 बार इन लोगों ने कोशिश की मगर वह बच गया। यह तीन भाई थे, प्रत्येक के हिस्से में 12-12 बीघा जमीन आती है। बड़े भाई श्यामबाबू की शादी हो गई तो वह अपने बच्चों को लेकर दिल्ली में रहता था। बीच वाले भाई नितेश ने जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जिससे कि मुनेश के मरने के बाद उसके हिस्से की जमीन भी हमें मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed