फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mulayam Singh's birthday celebrated

मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया

Sun, 22 Nov 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 22 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh's birthday celebrated
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का 77 वां जन्मदिन  जिले भर में धूमधाम से मनाया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके के लिए लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रमेश यादव एमएलसी ने कहा कि  पार्टी मुखिया का हमेशा कार्यकर्ताओं से जुड़ाव रहता है। गोष्ठी को सदर विधायक अशीष यादव, महासचिव अशरफ हुसैन, राजेंद्र पाल सिंह पुंढीर एड, शाहिद अली, शराफत हुसैन काले, नीलू यादव, शशिप्रभा शाक्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


आदेश यादव, लालकांत यादव, अहमद शहकार, इंद्रराज यादव, डॉ. अवधेश यादव, दिनेश यादव, राजीव यादव, राम सिंह, सुरजीत सिंह, कैलाश यादव, मनोज यादव, जफर अली आदि लोग मौजूद थे। समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से भी श्याम नगर स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटा गया। इस मौके पर वाहिनी के प्रदेश सदस्य मोंटू राघव, सूरज कुमार, शिवा, गणेश जाटव, शिवकुमार, कौशल, दिनेश राजू, दीपक, मोहन, सोहन यादव, सुनीता राघव आदि लोग मौजूद थे। इसके अलावा गांव शीतलपुर में भी सपा मुखिया का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद नावेद, दुर्गेश कुमार, बिजनेश यादव, अंकित तौमर मौजूद रहे। युवा जागरूक समिति ने जिला पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पर मुलायम के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन की बधाई दीं। इस मौके पर देवकांत यादव, रजनेश यादव, सुभाष यादव, देवेंद्र कुमार, आसिफ, अनुज रंजन, बवलू, सत्यनारयण, आंशू शर्मा मौजूद रहे। श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज के सभागार में नेताजी का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. रामनिवास यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के समर्थक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह ने बताया कि मुलायम ने अपना जीवन गरीबों और पिछड़ों की भलाई में लगा दिया। विजयपाल सिंह, सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, विपिन यादव, अवनीश यादव, बबलू यादव, रवेंद्रपाल सिंह, विक्रम सिंह, चंद्र यादव मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा युवजन सभा की ओर से कैंप कार्यालय पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया।  कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गरीबों को वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर भूपेंद्र प्रजापति, अशरफ हुसैन, सतेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महबूब, संदीप, रेठारी लाल वर्मा, फरीद खां मौजूद रहे। जिला व्यापार सभा द्वारा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर ब्रह्मानंद, सदन सिद्दकी, नसीम बाबू आदि लोग मौजूद थे। इसके अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ की ओर से भी सिविल लाइंस में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह यादव, जगदीश वर्मा, नईम अहमद, असलम खान, रफीक मुहम्मद, कासिम अली, हसीन अहमद, आदिल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed