{"_id":"670c07e5a2028981ba09fe37","slug":"mp-wrote-a-letter-regarding-bad-roads-and-paths-etah-news-c-163-1-sagr1017-124340-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांसद ने खराब सड़कों और रास्तों को लेकर लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांसद ने खराब सड़कों और रास्तों को लेकर लिखा पत्र
Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। सांसद देवेश शाक्य ने विभिन्न मार्गों के निर्माण व मरम्मत को लेकर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एटा को पत्र दिया है। इसमें एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्रों के कई खराब रास्तों का हवाला दिया है। विधानसभा क्षेत्र एटा सदर और मारहरा के गांवों की सूची तैयार कर सांसद ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी है। इनमें 41 कार्य शामिल किए गए हैं। जलालपुर से ग्राम बेरी तक, नगला कोठी पुलिया से प्रावि दुलीनगर और अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण शामिल है। सांसद ने बताया कि जिले में ग्रामीण मार्गाें की स्थिति चिंताजनक है, लोग आज भी कच्चे रास्तों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जहां सड़क पड़ी है उससे निकलना मुश्किल हो रहा है और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त व जर्जर हो चुकीं हैं।
जिले में भ्रमण के दौरान तमाम रास्तों और सड़कों की खराब हालत को लेकर आरईडी को 41 गांवों (कार्याें) की सूची दी गई हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की स्थिति में सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को फायदा मिलेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों से इन मार्गों को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्रों के गांवों को बेहतर सड़कों की सुविधा देने की बात कही गई है।