फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MP Sports Festival begins, Rajya Sabha member lights torch

Etah News: सांसद खेलकूद महोत्सव का आगाज, राज्यसभा सदस्य ने जलाई मशाल

Sun, 07 Dec 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival begins, Rajya Sabha member lights torch
सांसद खेलकूद महोत्सव का आगाज करने से पहले मशाल जलाते राज्य सभा सांसद नवीन जैन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
एटा। स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेलकूद महोत्सव का आगाज किया गया। शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। इसके बाद कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग में नवीन ने पहला, गोविंद ने दूसरा, सोनू राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ज्योति पहले, रौनक यादव दूसरे, डौली तीसरे स्थान पर रहीं। बालक सीनियर वर्ग कबड्डी में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें एटा योद्धा 13-3 से डीएवी सकीट को हराकर विजेता बना। जूनियर वर्ग की बालक कबड्डी में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल और फाइनल की प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग बालिका कबड्डी में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मिरहची ने एस एडम वर्ड स्कूल को 23-14 से हराया। जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मिरहची ने गणेश इंटर कॉलेज कासगंज को 29-09 से हराया। सीनियर वर्ग बालक वॉलीबाल में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। केए इंटर कॉलेज कासगंज यूबीजीएच एकेडमी कासगंज को हराकर विजेता बना। जूनियर वर्ग बालक वॉलीबॉल में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मारहरा क्लब ने केए इंटर कॉलेज को हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक बालीवॉल में 18 टीमों नें प्रतिभाग किया। क्यूएच इंटर कॉलेज पटियाली ने स्टेडियम की टीम को हराया। सीनियर वर्ग बालिका वॉलीबॉल में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम ने संगम क्लब पर जीत हासिल की। जूनियर वर्ग बालिका वॉलीबॉल में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। एसवीएम इंटर कॉलेज ने ब्राइटलैंड स्कूल को हराया। सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। क्यूएच इंटर कॉलेज पटियाली ने कल्पना कॉन्वेंट स्कूल को हराया।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता शुभारंभ होने से पहले श्री रामबाल भारती इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बैंड के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। निर्णायक की भूमिका विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स, गौरव सक्सेना, शैलेश मिश्रा, प्रवेंद्र सिंह यादव, शुभम, मनीष, कमलकांत, सचिन, रामबहादुर, अनिल, नीतेश, अरविंद कुमार ने निभाई।

सांसद खेलकूद महोत्सव का आगाज करने से पहले मशाल जलाते राज्य सभा सांसद नवीन जैन। संवाद

सांसद खेलकूद महोत्सव का आगाज करने से पहले मशाल जलाते राज्य सभा सांसद नवीन जैन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed