फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MP's work laid the foundations of tourism development

सांसद ने रखी पर्यटन विकास के कार्यों की आधारशिला

Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
MP's work laid the foundations of tourism development
सांसद ने रखी पर्यटन विकास के कार्यों की आधारशिला - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने शनिवार तीर्थनगरी पहुंचकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पर्यटन विकास की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले 48 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों में तीर्थनगरी में सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटें, कचरा घर, लैंड स्कैपिंग आदि का निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। क्लोक रूम बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था टीसीआईएल निर्धारित समय में कार्यपूरा करेगी। कार्यक्रम का आयोजन वराहमंदिर पर किया गया।


सांसद राजवीर सिंह ने कहा ने कहा कि तीर्थनगरी को केंद्रीय पर्यटन स्थलों की सूची में रखने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। हरिपदी गंगा के जल को स्वच्छ व पवित्र बनाए रखने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में उन्होंने संसदीय क्षेत्र के 1278 गांव में बिजली पहुंचाई। शेष बचे 11 गांवों में भी शीघ्र बिजली पहुंचाने का काम  किया जाएगा। भाजपा नेता सुमन गुप्ता ने कहा कि तीर्थनगरी का सर्वांगीण  विकास कराने व पर्यटन सुविधा बढाने के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरि ने देशभर में गोहत्या प्रतिबंधित करने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाने की मांग की। इससे पूर्व सांसद ने वराह भगवान व गंगा मैया की विधिविधानपूर्वक पूजा अर्चना की। श्रीकांत तिवारी, कैलाशचंद्र मिश्र आदि कार्यकर्ताओं  ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, बीडी राना, राजवीर भल्ला, रामगोविंद महेरे, शिव वैंदेल, आशुतोष त्रिवेदी,सचिन भारद्वाज, आदित्य काकोरिया, मनोज भारद्वाज, संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा में शामिल
 सांसद राजू भैया के समक्ष सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर दुबे, आकाश उपाध्याय, राजीव दौनेरिया, शिवम आदि कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। सांसद ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed