{"_id":"6a3d6a8c93d22199be02d595","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1003-152486-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव नगला कोठी पर बुधवार की रात को हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई घायल है, जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव नगला सपिया निवासी लोकेंद्र (24) और उसका चचेरा भाई पुष्पेंद्र बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे कस्बे के बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा रहे थे। गांव नगला कोठी पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क पर गुजर रहे बड़े वाहन की चपेट में आ गई। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों भाई घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां से गंभीर हालत में लोकेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ जाते समय लोकेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया।