फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother Annapurna's procession reached Soronji from Delhi, warm welcome

दिल्ली से सोरोंजी पहुंची मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा, जोरदार स्वागत

Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna's procession reached Soronji from Delhi, warm welcome
कासगंज सोरोंजी में मां अन्नपूर्णा शोभायात्रा का सजा रथ व एकत्रित श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरोंजी। कनाडा से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस आने से देशभर में हर्षोल्लास है। दिल्ली से चलकर तीर्थंनगरी सोरोंजी में पहले पड़ाव पर पहुंची मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा के स्वागत के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी माता की मूर्ति के दर्शन किए।
विज्ञापन

12 घंटे विलंब से यात्रा बृहस्पतिवार शाम 7 बजे की जगह शुक्रवार की सुबह 7 बजे पहुंची। तीर्थंनगरी के प्रवेश द्वार पर अन्नपूर्णा यात्रा का जिला संयोजक रामेश्वर दयाल महेरे और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने आरती उतारकर और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अन्नपूर्णा माता के जयकारों से तीर्थंनगरी गूंज उठी। अन्नपूर्णा माता का रथ हरि की पौड़ी होता हुआ पर्यटक आवास ग्रह पहुंचा। यहां यात्रा ने चार घंटे विश्राम किया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

दो घंटे किया भ्रमण
माता अन्नपूर्णा के रथ ने पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा सोमेश्वर मंदिर मार्ग चौराहा से चंदन चौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, कछला गेट, सहावर गेट, पजाया होते हुई कासगंज के लिए रवाना हुई। रास्ते मे होड़लपुर, फरीदनगर, रफ़ायतपुर, प्रह्लादपुर, नगला खंजी पर भी श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर पुष्पवर्षा की। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नमामि गंगे, गंगा समग्र, गंगा आरती सेवा मंडल, भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, गंगा सभा, गंगा भक्त समिति, ब्राह्मण कल्याण सभा, नगर पालिका सभासद संघ, तुलसी मानस परिवार, रत्नावली माघ सेवा संस्थान, सनातन विचार मंच, भाजपा किसान मोर्चा, जिला सराफा एसोसिएशन, उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल आदि संगठनों ने अन्नपूर्णा माता की आरती उतारकर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात लगे रहे अधिकारी
नगरपालिका ने ठहराव स्थल पर्यटक केंद्र, यात्रा के आने-जाने के मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। हरि की पौड़ी के चारों तरफ 5100 दीपकों से रोशनी की गई। रथ की अधिक चौड़ाई देखते हुए पर्यटक आवास ग्रह के छोटे प्रवेश द्वार को प्रशासन को तोड़ना पड़ा। डीएम, एसपी, एडीएम, सीडीओ, एएसपी, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, ईओ आदि प्रशासन के अधिकारी तीन दिन से तीर्थंनगरी में डेरा डालकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed