{"_id":"67363f8ec441539bfd0a6571","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-hanging-etah-news-c-163-1-sagr1016-125727-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदा लगने से ही हुई थी मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदा लगने से ही हुई थी मां-बेटी की मौत
Thu, 14 Nov 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव जमालपुर में बुधवार सुबह मां-बेटी के शव घर में अलग-अलग फंदों पर लटके मिले थे। आत्महत्या के साथ ही हत्या का भी संदेह जताया जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से ही मौत होना बताया गया है।
गांव जमालपुर में भतीजे के नाम जमीन कराने को लेकर पति के साथ हुए विवाद के बाद रीना और इसकी बेटी डॉली ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति दयाशंकर व परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों ने परिवारीजन को पूरे दिन समझाया। उसके बाद देर रात दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बृहस्पतिवार को 2 चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से ही दोनों की मौत होना बताया गया है।