फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother along with other women ran after Bhole Baba's car, died

Etah News: भोले बाबा की गाड़ी के पीछे महिलाओं सहित दौड़ पड़ीं मम्मी, हो गई मौत

Tue, 02 Jul 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother along with other women ran after Bhole Baba's car, died
एटा। कासगंज जनपद निवासी एक परिवार गांव की महिलाओं के साथ सत्संग में गया था। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती घायल महिला व उसके पति ने बताया कि गांव की महिलाओं ने मनौती पूरी होने की बात मम्मी से कही थी। इस पर मम्मी सत्संग में जाने लगीं। मंगलवार को परिवार के साथ गईं थीं, लेकिन क्या पता था कि सत्संग के बाद हादसा हो जाएगा। मम्मी भोले बाबा की गाड़ी के पीछे अन्य महिलाओं संग दौड़ीं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के गांव गोरा निवासी 55 वर्षीय मीरा देवी सहित उनका बेटा सतेंद्र, बहू रिंकी व कामिनी सहित नातिन सारिका सत्संग में गांव के लोगों के साथ मंगलवार को शामिल होने गए थे। वहां भगदड़ में मीरा देवी की मौत हो गई। घायल रिंकी, कामिनी व सारिका को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में रिकीं व सतेंद्र ने बताया कि मम्मी ने कुछ ही समय पहले सत्संग में जाना शुरू किया।
विज्ञापन

वह मंगलवार को चौथी बार सत्संग में गईं थीं, जिनके साथ हम लोग भी थे। वहीं गांव से करीब 30 लोग गए थे। सत्संग के दौरान महिलाएं व पुरुष अलग- अलग बैठे थे। सत्संग समाप्ति के बाद बाबा गाड़ी से जाने लगे तो गांव की महिलाएं पीछे दौड़ पड़ीं। मम्मी भी महिलाओं को देखकर उनके पीछे चल दीं और सभी को बुलाने लगीं। भीड़ बड़ी तो मम्मी आगे हो गईं और धक्का लगने से गिर पड़ीं। इस दौरान हम लोग भी भीड़ के नीचे आ गए। किसी तरह कुछ समय बाद निकाला गया। मेडिकल कॉलेज आए तो चिकित्सक ने मम्मी को मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed