फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Most skin patients visited the health fair

Etah News: स्वास्थ्य मेले में सबसे अधिक पहुंचे त्वचा रोगी

Sun, 15 Oct 2023 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Oct 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Most skin patients visited the health fair
एटा। रविवार को जिले की सीएचसी पर आयुष्मान भव और पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे 3452 मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया। इनमें सबसे अधिक मरीज त्वचा रोग से संबंधित रहे।
विज्ञापन



मेले में 1573 पुरुष, 1262 महिलाओं सहित 617 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। सर्वाधिक 510 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे। जबकि 219 मरीज बुखार के रहे। चिकित्सकों द्वारा 45 बुखार पीडितों की मलेरिया की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 14 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच किट से गई। इन सबकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई।
विज्ञापन

इसके अलावा 8 बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू एलाइजा जांच को लिए गए। 191 मरीज लिवर की समस्या के पहुंचे। जबकि 325 मरीज पेट संबंधी समस्या के आए। वहीं अन्य मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 47 स्वास्थ्य इकाइयों पर मेले का आयोजन किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed