फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 500 players will participate in the 69th sports competition

Etah News: 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
More than 500 players will participate in the 69th sports competition
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में ट्रैक की सफाई करते प्रशिक्षक। संवाद
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। 4 से 6 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। खिलाड़ियों को ठहराने के लिए भी विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में 4 अक्तूबर से होने वाली 69वें खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी चालू हैं। विद्यालय के मैदान में ट्रेक बनाने के लिए पीटीआई लगे हुए हैं। प्रतियोगिता में करीब 80 विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही इस बार लेखा अनुभाग की ओर से एक तकनीकी टीम का गठन किया गया है। किसी खिलाड़ी की उम्र पर संदेह होने पर बायोमीट्रिक के माध्यम से उसकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने खिलाड़ियों के रुकने के लिए व्यवस्था कराई है। बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग विद्यालय चिह्नित कर लिए गए हैं।
इन विद्यालयों में ठहरेंगे खिलाड़ी
बालक वर्ग में शीतलपुर, सकीट, निधौली कलां, मारहरा विकास खंड के प्रतिभागी छात्र श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं, अलीगंज, जैथरा, जलेसर, अवागढ़ विकासखंड के छात्रों को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में शीतलपुर, सकीट, निधौली कलां, मारहरा विकास खंड की बालिकाओं को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज और अलीगंज, जैथरा, जलेसर, अवागढ़ विकास खंड की बालिकाओं को प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।

-वर्जन-
69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। वहीं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को खिलाड़ियों के ठहराव के संबंध में अवगत करा दिया गया है।

- डॉ. इंद्रजीत, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed