फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 100 sisters tied rakhi in jail

कारागार में 100 से अधिक बहनों ने बांधीं राखी

Sun, 22 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 100 sisters tied rakhi in jail
जेल के गेट पर राखी व सामान लेकर पहुंचीं महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रक्षाबंधन पर्व पर कारागार पहुंच 100 से अधिक बहनों ने बंदी भाइयों को राखी बांधीं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का पालन कराया गया। जिला कारागार में रविवार सुबह करीब आठ बजे से बहनों का बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रवेश देने से पहले महिलाओं की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखी जा रही थी। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए टेबिलों की व्यवस्था की गई। एक ओर बहन और दूसरी ओर बंदी भाइयों को खड़ा किया गया। इस दौरान राखियों को सैनिटाइज भी किया गया। बिना मॉस्क प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में कई महिलाओं-युवतियों को मॉस्क के लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाने वाली बहनों को सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया गया। दोपहर दो बजे तक समय पहले ही तय कर दिया गया था। इस दौरान 100 से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों को तो करीब 50 महिला बंदियों ने भाइयों को राखी बांधी हैं। वहीं गेट पर बहनों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed