फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 100 faults occurred due to storm at night, power supply disrupted for three hours

Etah News: रात में आंधी से 100 से अधिक फॉल्ट, तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
More than 100 faults occurred due to storm at night, power supply disrupted for three hours
एटा। शुक्रवार की रात को आई तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। तेज आंधी की वजह से 100 से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए। वहीं, अलीगंज मार्ग पर विद्युत तार टूट गया जिसकी वजह से तीन घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े 7 बजे धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले में करीब 100 से अधिक फॉल्ट हुए जिससे विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। वहीं, अलीगंज मार्ग पर विकास भवन के सामने विद्युत पोल टूट गया, जिससे वहां के आस-पास की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

विकास भवन के पीछे बने ट्रांजिट हॉस्टल में करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी जिसकी वजह से लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ा। वहीं देहात क्षेत्र में शनिवार को दोपहर तक सभी फॉल्ट सही किये गए जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की गई। अधिशासी अभियंता वैभव आनंद ने बताया कि आंधी आने की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट हुए थे, जिन्हें तत्काल सही करा दिया गया और रात में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed